प्रवेश प्रारंभ
(सत्र – 2026-27)
मॉडल हायर सेकेंडरी स्कूल टी.टी. नगर, भोपाल (म.प्र.)
कक्षा ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने की तिथि ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि प्रवेश का आधार प्रवेश सूची जारी करने की दिनांक विद्यालय में ऑनलाइन प्रवेश फॉर्म का प्रिंट आउट आवश्यक दस्तावेज सहित जमा करने की अंतिम दिनांक
6वीं 01 अप्रैल 2026 से 30 अप्रैल 2026 तक 30 अप्रैल 2026 कक्षा 5वीं के प्राप्तांकों की मेरिट के आधार पर 09 मई 2026
सायं 04:00 बजे
23 मई 2026
सायं 04:00 बजे
नोट:
1. कक्षा 6वीं की प्रवेश सूची दिनांक 09 मई 2026 को सायं 04:00 बजे ऑनलाइन माध्यम से विद्यालय की वेबसाइट पर जारी की जाएगी।
2. कक्षा 6वीं के वे छात्र जिनका नाम प्रवेश सूची में है, वे छात्र ऑनलाइन प्रवेश फॉर्म विद्यालय की वेबसाइट के माध्यम से भरेंगे तथा प्रवेश फॉर्म के प्रिंट आउट के साथ आवश्यक दस्तावेज सहित दिनांक 10 मई 2026 से 23 मई 2026 की निर्धारित दिनांक तक अनिवार्यतः कार्यालय मॉडल स्कूल टी.टी. नगर, भोपाल में जमा करावे, अन्यथा छात्र का नाम प्रवेश सूची से स्वतः निरस्त माना जायेगा।
प्रवेश प्रक्रिया में सम्मिलित होने के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन होना आवश्यक है।
प्रवेश प्रक्रिया पूर्णतः पारदर्शी एवं ऑनलाइन है, अतः प्रवेश हेतु विद्यालय में संपर्क न करें।
प्रवेश प्रारंभ
(सत्र – 2026-27)
मॉडल हायर सेकेंडरी स्कूल टी.टी. नगर, भोपाल (म.प्र.)
// सूचना //
कक्षा ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने की दिनांक ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने की अंतिम दिनांक प्रवेश का आधार प्रवेश सूची जारी करने की दिनांक विद्यालय में ऑनलाइन प्रवेश फॉर्म का प्रिंट आउट आवश्यक दस्तावेज सहित जमा करने की अंतिम दिनांक
11वीं
हिंदी एवं अंग्रेजी माध्यम
16 अप्रैल 2026 से 28 अप्रैल 2026 तक 28 / 04 / 2026 कक्षा 10वीं के परीक्षा परिणाम के आधार पर 30 / 04 / 2026 11 / 05 / 2026
सूचना – विद्यालय में कक्षा 11वीं अंग्रेजी माध्यम में Humanities Group (कला संकाय) में निम्नलिखित विषय समूह उपलब्ध रहेगा –
(अ) इतिहास, अर्थशास्त्र, राजनीति शास्त्र
ऑनलाइन प्रवेश फॉर्म के प्रिंट आउट के साथ जमा किये जाने वाले आवश्यक दस्तावेज निम्नानुसार है :
  1. पिछली कक्षा (कक्षा 11वीं में प्रवेश हेतु कक्षा 10वीं) की अंकसूची की छायाप्रति
  2. स्थानांतरण प्रमाण पत्र (टी.सी)
  3. आधार कार्ड की छायाप्रति
  4. समग्र आई.डी.
  1. जाति प्रमाण पत्र की छायाप्रति (SC, ST, OBC)
  2. बैंक पास बुक की छायाप्रति
  3. आय प्रमाण पत्र (SC, ST, OBC)
  4. दो पासपोर्ट साइज फोटो
नोट – स्थानांतरण प्रमाण पत्र (टी.सी.) 10 दिवस के अंदर विद्यालय में जमा करवानी होगी।
कक्षा 11वीं गणित, जीव विज्ञान, वाणिज्य एवं ह्यूमैनिटीज (कला) संकाय हेतु –
  1. कक्षा 11वीं में प्रवेश कक्षा 10वीं के परीक्षा परिणाम के आधार पर होगा।
  2. प्रवेश हेतु छात्र को विद्यालय की वेबसाइट www.modelschoolttnbhopal.com पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन एवं प्रवेश फॉर्म भरना होगा।
  3. ह्यूमैनिटीज एवं वाणिज्य संकाय में केवल अंग्रेजी माध्यम में ही प्रवेश दिया जायेगा।
  4. ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन एवं प्रिंट की दिनांक कक्षा 11वीं हेतु कक्षा 10वीं का बोर्ड परीक्षा परिणाम घोषित होने की दिनांक से 28 अप्रैल 2026 तक निर्धारित है।
  5. दिनांक 30 अप्रैल 2026 को सायं 04:00 बजे कक्षा 11वीं की प्रवेश सूची जारी की जायेगी।
  6. जिन छात्रों के कक्षा 11वीं में प्रवेश सूची में नाम होगा, वे छात्र ऑनलाइन माध्यम से विद्यालय की वेबसाइट पर प्रवेश फॉर्म निर्धारित दिनांक 01 मई 2026 से 11 मई 2026 तक भर सकेंगे तथा उसका प्रिंट आउट आवश्यक दस्तावेज सहित जमा करेंगे।
  7. ऑनलाइन प्रवेश फॉर्म का प्रिंट आउट आवश्यक दस्तावेज सहित निर्धारित दिनांक 02 मई 2026 से 11 मई 2026 तक विद्यालय में जमा करना अनिवार्य होगा।
  8. ऑनलाइन प्रवेश फॉर्म का प्रिंट आउट आवश्यक दस्तावेज सहित विद्यालय में अंतिम दिनांक 11 मई 2026 समय सायं 04:00 बजे तक जमा करना अनिवार्य है, अन्यथा प्रवेश निरस्त माना जायेगा।
  9. कक्षा 11वीं हेतु जो विषय संकाय विद्यार्थियों ने चयन किया है उसी विषय संकाय में प्रवेश दिया जायेगा। विद्यालय में प्रवेश उपरांत विषय संकाय परिवर्तित नहीं होगा।
  10. प्रवेशार्थी जिस माध्यम (हिंदी/अंग्रेजी) में प्रवेश चाहता है पिछली कक्षा उसी माध्यम में उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।
कक्षा 11वीं (पुराना निर्देश)
कक्षा 10वीं के विद्यालय मॉडल स्कूल से उत्तीर्ण विद्यार्थियों के लिए विषय चयन फॉर्म भरने हेतु सामान्य निर्देश
  1. विषय चयन फॉर्म भरने हेतु छात्र को विद्यालय की वेबसाइट www.modelschoolttnbhopal.com पर भरना होगा।
  2. ह्यूमैनिटीज एवं कॉमर्स संकाय का विषय चयन हेतु केवल अंग्रेजी माध्यम उपलब्ध रहेगा।
  3. विद्यालय में उपलब्ध विषय/संकाय निम्नानुसार है –

    (अ) गणित समूह – (क) हिंदी एवं अंग्रेजी माध्यम दोनों
    (ब) जीव विज्ञान समूह – (क) हिंदी एवं अंग्रेजी माध्यम दोनों
    (स) कॉमर्स समूह (Commerce Group) – केवल अंग्रेजी माध्यम में उपलब्ध:
        1. कॉमर्स (गणित सहित)
        2. कॉमर्स (कंप्यूटर / सूचना प्रौद्योगिकी – I.P. सहित)
        3. कॉमर्स (अर्थशास्त्र सहित)
    (द) कला संकाय (Humanities Group) – केवल अंग्रेजी माध्यम में उपलब्ध:
        1. इतिहास, अर्थशास्त्र एवं राजनीति शास्त्र समूह
  4. ऑनलाइन विषय चयन फॉर्म भरने की कक्षा 11वीं हेतु दिनांक 21 अप्रैल 2026 से 05 मई 2026 तक निर्धारित है।
  5. दिनांक 08 मई 2026 को सायं 04:00 बजे कक्षा 11वीं की विषय चयन सूची जारी की जायेगी।
  6. कक्षा 11वीं हेतु जो विषय संकाय विद्यार्थियों ने चयन किया है उसी विषय संकाय में आवंटित किया जायेगा। एक बार चयन उपरांत विषय संकाय परिवर्तित नहीं होगा।
  7. प्रवेशार्थी जिस माध्यम (हिंदी/अंग्रेजी) में प्रवेश चाहता है पिछली कक्षा उसी माध्यम में उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।